त्रयंबकेश्वर महादेव 12 ज्योतिर्लिंग में से एक त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर विजिट त्रंबकेश्वर मंदिर कैसे जाए


Trambakeshwar Mandir 

त्रंबाकेश्वर मन्दिर गुमना चाहते हों वो भी कम खर्चे में तो ध्यान से पढे सबसे पहले आप ट्रेन से सीधे नासिक चले जाओ। और वहा से ऑटो रिक्शा पकड़ कर सीधे मेला बस स्टेशन आ जाओ। मेला बस स्टेशन से बस पकड़ लो जो 70 रूपए में आपको त्रंबाकेश्वर पहुंचा देगी।क्योंकि नासिक रोड से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर है त्रंबकेश्वर मन्दिर त्रंबकेश्वर तहसील के त्रांबक शहर में बना हुआ है यह मन्दिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। 

त्रंबकेश्वर में ठहरने के लिए होटल या धरमशाला 

त्रंबकेश्वर में आकर सबसे पहले आपको रूकने के लिए रूम लेलेना है जो आपको 500 से 1000 तक होटल या धरमशाला में रूम मिल जायेगा।
सबसे पहले रूम में नहा धोकर तैयार हो जाओ। अब चलो कुछ खा लेते है।

होटल रिस्टोरेंट 

खाने पीने के लिए यहां आपको 100 से 150 रूपए तक वेजिटेबल थाली भर पेट खाना मिल जायेगा जिसमे दो सब्जी, पाच रोटी, दाल, चावल, पापड़, छास, कांदा, मिर्ची, आचार, फुल भर पेट खाना मिलेगा।
इसके अलावा आपको अलग अलग वेराइटी का नाश्ता भी मिल जायेगा।

त्रंबकेश्वर मंदिर दर्शन

जल्दी से सारा काम खतम कर के आ जाओ त्रंबकेश्वर मंदिर बाबा के दर्शन करने के लिए। मंदिर में पहुंच कर आपको और आपके मन को शांति मिलेगी त्रंबकेश्वर मंदिर हजारों साल पुराना है यह भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती हैं।
मंदिर में बैठ कर जी भर कर मंदिर को निहारिए और बाबा के दर्शन किजिए। और आराम से अपनी पूजा अर्चना पूरी किजिए।





टिप्पणियाँ